Breaking News

कैमूर में सड़क हादसा, छात्रा की मौत:ट्रैक्टर में बैठकर जा रही थी छात्राएं

कैमूर जिले के कुदरा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 (जीटी रोड) पर छात्राओं से भरी एक ट्रैक्टर में बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। बाकी आधा दर्जन छात्राओं का इलाज पीएचसी कुदरा में किया गया।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ई दोपहर रोहतास जिले के चिलबिली गांव की रहने वाली छात्राएं जो कुदरा में कोचिंग करने के लिए आई हुई थी कोचिंग करने के बाद जीटी रोड से जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार हो गई। ट्रैक्टर जैसे ही रोहतास कैमूर सीमा पर डिहरा गेट के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। लिहाजा ट्रैक्टर जीटी रोड पर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आने से चिलबिली गांव के रहने वाली 10वीं की छात्रा लक्ष्मीना कुमारी उम्र 15 साल पिता संजय खरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मौके पर लगी लोगों की भीड़।

मौके पर लगी लोगों की भीड़।

जबकि चिलबिली गांव निवासी विभा कुमारी और रिमझिम कुमारी जो दोनों दसवीं की छात्रा थी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में किया गया लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। इस घटना में आधा दर्जन छात्राओं को मामूली चोटें आई मामूली चोट आई जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य कुदरा में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

मौके पर लगी लोगों की भीड़।

मौके पर लगी लोगों की भीड़।

दूसरी तरफ इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देश की लाइफ लाइन यानी जीटी रोड को तकरीबन 2 घंटे तक जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर ही आक्रोश जताने लगे। सूचना पर कुदरा थानाध्यक्ष मोहनिया थाना अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक छात्रा को उचित का आश्वासन दिया तब जाकर लो लोक सड़क से हटे। पुलिस ने छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.