Breaking News

देवघर से मोदी:प्रधानमंत्री बोले- राज्यों के विकास से देश का विकास; 8 सालों से इसी सोच पर हो रहा काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया। उन्होंने कहा कि देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला। 16 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे झारखंड के विकास को बल मिलेगा।

देवघर एयरपोर्ट का सपना लंबे समय से देखा था। इस प्रोजेक्ट से झारखंड के लाखों लोगों का जीवन आसान होगा। व्यापार और रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

400 से ज्यादा नए रूट्स पर हवाई सुविधा
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से ही AIIMS के 250 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से ही AIIMS के 250 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया।

राज्यों के विकास से देश का विकास
प्रधानमंत्री कहा कि राज्यों के विकास से राष्ट्र का विकास, देश पिछले 8 वर्षों से इसी सोच के साथ काम कर रहा है। पिछले 8 वर्षों में राजमार्ग, रेलवे, वायुमार्ग, जलमार्ग हर प्रकार से झारखंड को कनेक्ट करने के प्रयास में भी यही सोच, यही भावना सर्वोपरि रही है।

AIIMS में 250 बेड का किया ऑनलाइन उद्घाटन
इसके बाद प्रधानमंत्री ने देवघर एम्स के नए 250 बेड का ऑनलाइन उद्घाटन किया, जिसके बाद वह सीधा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के लिए निकल गए।

बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम सीधा देवघर कॉलेज स्थित सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग एक घंटे का होगा। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मंदिर में ही 22 देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। यहां वो काली पूजा भी करेंगे। इसका विशेष महत्व है।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया।

प्रधानमंत्री ने कोलकाता की फ्लाइट के लिए फ्लैग दिया।

सिंधिया बोले- लाखों श्रद्धालुओं को होगा फायदा
इसके पहले मंच पर केंद्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन में आसानी होगी। पहले बड़े शहरों में हवाई अड्‌डे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी परिभाषा ही बदल दी। देवघर-पटना-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। देवघर-रांची-कोलकाता के लिए फ्लाइट चलेगी।

ये सपने के सच होने जैसा: हेमंत सोरेन
वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन। ये एक सपने को सच बनता देखने जैसा है। केंद्र की मदद से आज झारखंड विकास की ओर बढ़ रहा है।

देवघर एयरपोर्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया।

देवघर एयरपोर्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया।

अपडेट्स

  • कोलकाता से पहली फ्लाइट लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने ट्वीट किया- देवघर की हवा में आज एक अलग महक है। बाबा बैद्यनाथ की पावन धरती को शत-शत नमन।
  • कोलकाता से 11.15 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड पहली फ्लाइट ने लैंड किया। इसमें सिंधिया के साथ श्रद्धालु भी आए।
  • लोगों ने एयरपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। यात्रियों ने इस पल को यादगार बताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.