Breaking News

बॉर्डर पर भी मनी ईद! पाकिस्तान, बांग्लादेश को भारत ने ऐसे दी मीठी मुबारकबाद

पंजाब के अमृतसर में अटारी वाघा बॉर्डर पर रविवार सुबह ईद मनाई गई. BSF और पाक रेंजर्स ने एकदूसरे को मिठाइयों के साथ बधाई दी.अटारी पर दो साल के बाद ईद पर एकदूसरे को मिठाइयां दी गईं. कोरोना महामारी की वजह से ईद-उल-अजहा पर भारत-पाक के बीच यहां इस तरह का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ

गुजरात में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने पाक रेंजर्स के साथ मिठाई का आदान प्रदान किया. गुजरात के बनासकांठा में दोनों ने एकदूसरे को ईद मुबारक कहा. राजस्थान के बाड़मेर में भी बीएसएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स के अफसरों को मिठाई देकर ईद की मुबारकबाद दी

पाकिस्तान सीमा पर कई और जगहों पर भी बीएसएफ की तरफ से ईद पाकिस्तानी सैनिकों को मिठाइयां दी गईं. 

पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश को भी भारतीय सैनिकों ने ईद पर मिठाइयां दीं. भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के अफसरों के मीठी मुबारकबाद दी. @BSF_Guwahati)

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.