Breaking News

बक्सर में दारोगा ने रचाई दूसरी शादी:पहली पत्नी ने बवाल किया तो दूसरी को छोड़ा

बक्सर जिले के राजपुर थाना में तैनात एक दरोगा के साथ शादी की तस्वीर लेकर महिला घूम रही है। महिला का कहना है कि 2020 में राजपुर पोस्टिंग के दौरान दरोगा ने हमसे मंदिर में शादी कर ली थी लेकिन वह अब हमें अपने घर से निकाल हमसे शादी की बात को गलत कह रहे हैं। जबकि शादी के समय की तस्वीर सबूत के तौर पर मेरे पास है। इसके लिए महिला कभी SP के पास तो कभी महिला थाना शिकायत लेकर पहुंच रही है, लेकिन कोई इसकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना के सब इंस्पेक्टर राजगीर राम पहले से ही शादीशुदा है। उनके बीबी और बच्चे हैं। अब वह पुलिस से रिटायर्ड के कगार पर है। राजगीर राम UP के गाजीपुर जिले के निवासी हैं। दो साल पहले राजपुर थाना में तैनाती के दौरान थाना क्षेत्र के तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी रचा ली। जब पहली पत्नी को मामले की जानकारी मिली तो हो हला कर दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया। इसके बाद से ही दूसरी पत्नी सोनी देवी शादी का दावा कर थाने की चक्कर लगाने की बात कह रही है।

बताया कि 14 अगस्त 20 को दारोगा राजगीरी राम ने अपने मामा के साथ मिलकर मोहनिया मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद जनवरी 2022 को उसकी पहली पत्नी अपने बेटी दामाद के साथ घर आकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन अब वे शादी को मानने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि न्याय को लेकर एसपी महिला थाना और कोर्ट तक गुहार लगा चुकी हूं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। दारोगा राजगीरी राम ने बताया कि धोखा देकर दूसरी शादी कराई गई है। मैं शादी शुदा रहते हुए दूसरी शादी क्यों करूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.