MUZAFFARPUR : भारत सरकार के संचार मंत्रालय में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न रंजन राणा व भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह को मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद की अनुशंसा पर दूरसंचार परामर्श दात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया है ।प्रद्युम्न राणा भाजपा के अलावा कई और सामाजिक संगठन से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संगठन प्रभारी सह मीडिया प्रभारी के साथ संतोषी माता मंदिर न्यास समिति के मीडिया प्रभारी भी हैं। प्रद्युम्न राणा के पिता स्व० राजीव लोचन राणा जे०पी० सेनानी रहे हैं व दो बार जनता पार्टी से विधानसभा के प्रत्याशी भी रहे हैं।
इनके मनोनय पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री राम सूरत राय, सांसद अजय निषाद, जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, हरि शंकर भारती, देवांशु किशोर, प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, प्रणव भूषण मोनी,अशोक शर्मा, वार्ड पार्षद कृष्णा, धीरज सिंह, विकाश गुप्ता, बुम्बुम गुप्ता, अजय महतो आदि ने बधाई दी।






Leave a Reply