Breaking News

तेजप्रताप के संगठन ने लालू के लिए की पूजा:महावीर मंदिर में तस्वीर के सामने किया हवन

लालू प्रसाद के पुत्र तेज प्रताप यादव के संगठन जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रशांत प्रताप यादव ने अपने सहयोगियों के साथ पटना के महावीर मंदिर में पूजा और हवन कर लालू प्रसाद यादव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। लालू प्रसाद की तस्वीर रखकर पूजा अर्चना की गई। इसमें संगठन के सदस्यों के अलावा काफी संख्या में लालू प्रसाद के शुभचिंतकों ने हिस्सा लिया।

‘लालूजी की उपस्थिति से मिलती है ऊर्जा’

इस अवसर पर प्रशांत प्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों, शोषितों, वंचितों के मसीहा के साथ-साथ उनकी ताकत और रक्षक हैं। लालू जी की उपस्थिति मात्र से हमलोग ऊर्जावान महसूस करते हैं। लालू जी काफी बीमार हैं, संकट में हैं, लालू जी के उत्तम स्वास्थ्य और उनकी रक्षा के लिए पूजा और हवन का आयोजन कर भगवान से प्रार्थना कर रहें हैं कि उन्हें जल्द से जल्द ठीक कर दें। हवन में राहुल यादव, घनश्याम यादव, दिगंबर यादव, रविनेश यादव, आदित्य शंकर व अन्य लोग शामिल हुए।

बता दें कि लालू प्रसाद का पटना के पारस अस्पताल में तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद बुधवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया गया। अभी एम्स में उनका इलाज चल रहा है जहां वे पहले से स्वस्थ हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.