Breaking News

खगड़िया में सड़क दुर्घ’टना में 7 श्रद्धालु ज’ख्मी, एक रेफर:मां कत्यायानी का दर्शनकर लौट रहे थे घर सभी श्रद्धालु

खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर नन्हकु मंडल टोला के समीप सड़क दुर्घटना में आधे दर्जन से अधिक श्रद्धालू जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार की दोपहर की है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने गंभीर रूप से जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर नन्हकु मंडल टोला के समीप सड़क दुर्घटना में आधे दर्जन से अधिक श्रद्धालू जख्मी हो गया। जख्मी का पहचान लखीसराय जिले के मेदनीचौकी थाना के पहाड़पुर गांव निवासी प्रवीण कुमार की पत्नी 45 वर्षीय मालती कुमारी, सुंदरपुर गांव निवासी हरखोली महतो की पत्नी शोभा देवी, पटना निवासी सुरेशचन्द्र की पत्नी सीमा सिन्हा,सौन्दर्यनगर निवासी गीता देवी, खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के स्व राजेश कुमार की पत्नी पुष्पा सिन्हा,बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव निवासी स्व कार्तिक यादव के पुत्र देवेन्द्र प्रसाद यादव सहित आधे दर्जन से अधिक श्रद्धालु जख्मी हो गए।

गंभीर रूप से जख्मी देवेन्द्र प्रसाद को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। जख्मी मालती देवी ने बताया कि जीप पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग मां कत्यायानी मंदिर में पूजा अर्चना कर लखीसराय लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक को देखकर जीप चालक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण जीप चालक ने एनएच 31 किनारे बजरंगबली मंदिर में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके काराण जीप पर बैठे सभी यात्री जख्मी हो गया।

वहीं मन्दिर की क्षति हुई हसि जबकि जीप का परखच्चे उड़ गया। वहीं टक्कर की आवाज सुन स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी का सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर कार्रवाई में जुट गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.