Breaking NewsNationalReligion

श्री गणेशाय नमः” भगवान श्री गणेश का आर्शीवाद पाने के लिए बुधवार को ऐसे करें पूजा-अर्चना, होगा सभी प’रेशानियों का निवारण…

वैसे तो हर एक दिन भगवान की अराधना करने के लिए शुभ माना जाता है,लेकिन बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा का विधान है। क्योंकि भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर सभी दु’खों को ह’रते हैं और भक्तों पर अपना सदैव आर्शीवाद बनाए रखते हैं। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले प्रथम पूजनीय श्रीगणेश जी की पूजा करी जाती है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने वाले हैं,जिन्हें कर लेने से आपकी सभी परे’शानियां दूर होंगी और आपको धन की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं यदि आप ये उपाए बुधवार के दिन कर लेते हैं तो आपको शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।

भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ प्रदाता है। वो भक्तों की बा’धा,स’कंट,रो’ग-दो’ष एंव द’रिद्रता को दूर करते हैं। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा और कुछ उपाय कर लेने से हर समस्या से निजात पाया जा सकता है। हनुमान जी की तरह गणेश जी का श्रृंगार भी सिंदूर से किया जाता है,इससे आपको कई परेशा’नियों से मुक्ति भी मिल जाती है। 

ये उपाय करें
1.बुधवार के दिन सुबह स्नान कर लेने के बाद मंदिर में उन्हें दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके सभी रूके हुए काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। 

2.बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद घी और गुड़ गाय को खिला दें। ऐसा कर लेने से घर में धन एंव खुशहाली आती है। 

3.अगर आपके घर नकारात्मक शक्तियों का वास है तो ऐसे में आप घर के मंदिर में सफेद रंग के गणपति की स्थापना करें। इससे सभी तरह की बु’री शक्तियों का नाश हो जाएगा। 

4.जिन भी लोगों को बुध ग्रह खराब चल रहा है वो किसी मंदिर में जाकर हरी मूंग का दान करें। इससे बुध ग्रह शांत हो जाएगा। 

इस तरह दूर होंगी परे’शानियां
-अगर आपको जीवन में काफी सारी मु’सीबतों का सामना करना पड़ रहा है और इससे आप बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो ऐसे में आप बुधवार के दिन किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं और श्रीगणेश से अपनी परे’शानियों से निजात पाने के लिए प्रर्थना करें। इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां जल्दी ही दूर होगी। 

-अगर किसी कन्या की शादी के होने में बहुत ज्यादा अड़चने आ रही हैं तो उस कन्या को बुधवार के दिन गणेश जी से विवाह हो जानें की कामना करनी चाहिए। इसके साथ ही आप गणेश जी को मालपुए का भोग लगाए जल्दी ही आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। 

-जिन युवक की शादी होने में दिक्कतें हो रही हैं उन्हें बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए उसका विवाह जल्दी हो जाएगा।