Breaking News

तेजस्वी बोले- लालू जी के लिए घर से दुआ करें, समर्थकों से अपील, अस्पताल में भीड़ ना लगाएं

लालू यादव की तबीयत जानने को लेकर उनके समर्थकों में लगातार बेचैनी है। उनको देखने के लिए, उनसे मिलने के लिए आरजेडी के समर्थक लगातार हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे। हॉस्पिटल में भीड़ बढ़ती जा रही है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन भी काफी मशक्कत कर रहा है।

ऐसे में तेजस्वी यादव ने देर रात अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वह लालू यादव को अस्पताल में देखते ना आए। अस्पताल की व्यवस्था इससे चरमरा रही है।

तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया के वीडियो में कहा कि सभी लोगों को प्रणाम। हम लोग अभी पारस अस्पताल में हैं। जहां गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव जी का ट्रीटमेंट चल रहा है। हम आप लोगों से रिक्वेस्ट करते हैं, निवेदन करते हैं कि जो लोग भी लालू यादव को चाहने वाले हैं, शुभचिंतक हैं।

सभी लोग दुआ कर रहे हैं कि लालू यादव जल्दी से जल्दी ठीक हो। तो सभी लोगों से अपील है कि वह अस्पताल ना आए। क्योंकि और लोगों को भी दिक्कत हो रही है। दूसरे मरीजों को भी इंफेक्शन होने का डर है। हम चाहेंगे कि आप लोग अपने घर पर ही रहे और लालू जी के लिए दुआ करें।

लालू यादव रविवार की देर शाम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड में अपने कमरे की सीढ़ी चढ़ते समय गिर गए थे और उनके दाएं कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें कमर में भी काफी चोट आई थी। फ्रैक्चर के इलाज के बाद वे राबड़ी आवास तो आ गए लेकिन, रविवार की रात में उन्हें काफी बेचैनी होने लगी और जब परेशानी काफी बढ़ गई तो उन्हें सोमवार की सुबह 3:30 बजे पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हॉस्पिटल की तरफ से बताया गया कि मल्टी डिसीप्लिनरी एक्सपर्ट टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। वह आईसीयू में भर्ती है। उनका स्वास्थ्य स्थिर है और उसमें सुधार भी हो रहा है।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बहु राजश्री यादव, पत्नी राबड़ी देवी सहित सभी हॉस्पिटल में उनके देख रेख में है। मंगलवार को पूरे दिन लालू यादव के शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा रहा दे। अस्पताल में लोग लालू यादव के देखने पहुँच रहे थे। अस्पताल प्रशासन इस भीड़ को नियंत्रण करने में परेशान था तभी देर रात तेजस्वी यादव ने ये वीडियो जारी किया।

इससे पहले मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तेजस्वी यादव को फोन करके लालू यादव के सेहत की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दिया। वही दोपहर के बाद केंद्रीय मंत्री और लालू यादव के संपूर्ण क्रांति के साथी अश्वनी चौबे भी हॉस्पिटल जाकर उनके सेहत की जानकारी ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.