पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में निगरानी विभाग की टीम के हत्थे कल्याण विभाग का घूसखोर प्रधान लिपिक संजय कुमार चढ़ गया. वो दुष्कर्म और हत्या के पीड़ित परिजन को मिलने वाले मुआवजे की राशि देने के नाम पर घूस ले रहा था. घूस लेते हुए कल्याण विभाग के कार्यालय से निगरानी की टीम ने रंगे हाथ संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. निगरानी के डीएसपी अरुण पासवान ने बताया कि 2020 में सरसी थाना के एक गांव में युवती की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी
कोर्ट के निर्देश पर परिजनों को मुआवजा राशि मिलना था जिसमें 8 लाख रुपये पीड़ित परिवार को पहले ही मिल गया था. लेकिन 58 हजार रुपए बकाया था. इस बकाया राशि को देने के एवज में कल्याण विभाग के प्रभारी प्रधान लिपिक संजय कुमार ने पीड़ित परिवार से 28 हजार रुपए घूस की मांग की थी. इस बाबत काजल के भाई रुपेश ने निगरानी थाना में शिकायत की थी.
जांच के बाद जब मामला सत्य पाया गया तब पटना से निगरानी की टीम पूर्णिया पहुंची. डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कल्याण विभाग के कार्यालय से घूसखोर प्रभारी प्रधान लिपिक संजय कुमार को 15 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता रूपेश कुमार ने बताया कि रुपया देने के लिए उसने संजय कुमार से काफी मिन्नत की लेकिन वो 28 हजार रुपए की मांग पर अड़े रहे. तब उसने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की. निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई कर रिश्वतखोर अधिकारी को धर दबोचा.






Leave a Reply