Breaking News

नवादा में बेटों ने पिता को मार डाला:पत्नी बोली- स्नान करने गए थे, तीनों बेटों ने गोली मार उतारा मौत के घाट

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेगराजपुर गांव में सोमवार की देर रात बेटा ने अपने ही पिता को गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद बेटा गांव छोड़कर फरार हो गया। वहीं मृतक योगेंद्र चौहान उर्फ जोगी की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि रणजीत चौहान, गोगा चौहान और कन्हैया चौहान के द्वारा गोली मारकर पिता हत्या किया है। जमीन के लिए विवाद हुआ और इसी में गोली मारा गया है।

सोमवार की रात को योगी चौहान घर के कुछ दूरी पर सड़क किनारे स्नान कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार 3 अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड गोलियां चलाने लगे। इसमें एक गोली योगी चौहान के सीने व दूसरा गोली जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी तीनों आराम से भाग निकले। गोली लगने के बाद योगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। आरोप ये है कि ये तीनों अपराधी कोई और नहीं बल्कि योगेंद्र चौहान के बेटे ही हैं। वारदात के बाद पूरी तरह इलाका में सनसनी फैल गई। वही मृतक की दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि तीनों बेटे ने ही अपने पिता की गोली मारकर हत्या की। और तीनों बेटा गांव छोड़कर फरार है।

बताते हैं कि जोगिंदर उर्फ योगी दूसरी शादी किया हैं। लगभग 2015 में पहली पत्नी मीना देवी की मौत होने के बाद 1 साल के भीतर ही दूसरी शादी योगी ने रचा लिया था। और जमीन के खातिर तीनों पुत्र पिता से काफी नाराज चलते थे। मामले पर वारिसलीगंज थाना प्रभारी ने बताया है कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.