Breaking News

मुजफ्फरपुर में विवाहिता का मर्ड’र:मायके वाले बोले- दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने उतारा मौ’त के घाट

गाड़ी दीजिए या घर मे काम कराने के लिए पैसा नही तो बहन को मारकर फेंक देंगे। अगले दिन बहन की संदिग्ध मौत हो गई। घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के पानापुर करियात ओपी इलाके का है। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने दहेज में गाड़ी व पैसा नहीं देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा। मृतका की पहचान पानापुर करियात ओपी के बंगरा चौपान निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई।

इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में मृतका की बहन चांदनी देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। जिससे उसकी बहन परेशान चल रही थी।

बताया कि कुछ दिनों से धमकी मिल रही थी। आकर गाड़ी दीजिए या घर बनवाने के लिए पैसे, नहीं तो बहन को मारकर फेंक देंगे। बीती रात को भी धमकी मिली कि आकर ले जाइए नहीं तो मार देंगे। अगले दिन पता चला बहन की मृत्यु हो गई है। सूचना पर वे पहुंची। देखी की बिस्तर पर बहन का शव पड़ा हुआ है। उसके शव चादर से ढंका हुआ है।

उसने कहा कि दहेज की मांग पूरी नही करने पर बहन की हत्या कर दी गई है। घटना के बाद ससुराल के लोग फरार बताये जा रहे है। इधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल प्रारंभिक छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.