Breaking News

पटना में NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू:संजय जायसवाल बोले- आपका राष्ट्रपति बनना तय

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना में हैं। उन्हें 10 बजे पटना पहुंचना था, लेकिन उनकी फ्लाइट एक घंटा देरी से पहुंची। एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, मंत्री जीवेश मिश्रा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्वागत किया। विधायक संजीव चौरसिया इस दौरान मौजूद रहे।

बीजेपी प्रदेश बोले- आपका राष्ट्रपति बनना तय

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि 25 जुलाई को आपका राष्ट्रपति बनना तय है। उस दिन दिवाली मनेगी, गरीब और पिछड़े समाज से आप आती है। ये हमारे लिए सौभाग्य है।

ललन सिंह ने कहा- आप राष्ट्रपति बनेंगी

JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि आपका राष्ट्रपति बनना तय है। आप के नाम की घोषणा हुई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुशी हुई और आपको समर्थन देने का ऐलान किया। हमारे सभी विधायक और सांसद यहां मौजूद है सभी पूर्ण सहयोग के साथ आपका समर्थन करते है और आप राष्ट्रपति बनेंगी।

मोर्या होटल में नीतीश और मुर्मू दोनों साथ पहुंचे। इस दौरान नीतीश-मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगे।

मोर्या होटल में नीतीश और मुर्मू दोनों साथ पहुंचे। इस दौरान नीतीश-मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगे।

मांझी बोले- PM के फैसले ने सबको हैरान किया

आप राष्ट्र्पति बन ही गए इसमें कोई शक नही है। कहीं-कहीं बीजेपी के बारे में भ्रम फैलाया जाता है कि बीजेपी आदिवासी समाज और दलित समाज के खिलाफ है, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले से सभी हैरान हैं।

सौभाग्य है देश का कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा व्यक्ति मिला है और बिहार का सौभाग्य है कि नीतीश कुमार जैसे व्यक्ति मिला है। अभी भी मौका है बिहार झारखंड और उड़ीसा के विपक्षी साथियों को है कि वो दौपदी मुर्मू को समर्थन दें।

नीतीश कुमार ने मुर्मू का फूल देकर स्वागत किया।

नीतीश कुमार ने मुर्मू का फूल देकर स्वागत किया।

भाजपा ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वो पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंची। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नेत्रियों ने उनका स्वागत किया।

पटना एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए पहुंचे कलाकार।

पटना एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए पहुंचे कलाकार।

वहीं, भाजपा के अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा तथा किसान मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वो होटल मौर्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां एनडीए के घटक दलों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे वह पटना से रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.