Breaking News

रिश्तों की ब्लैकमेलिंग में तनिष्क सेल्सगर्ल का म’र्डर, मझली बहन के देवर और छोटी बहन के प्राइवेट फोटो मिले

बेगूसराय में रिश्तों में ब्लैकमेलिंग और धोखे में तनिष्क शोरूम की सेल्सगर्ल का मर्डर हुआ था। सेल्सगर्ल की मझली बहन के देवर का छोटी बहन से अफेयर था। दोनों के प्राइवेट फोटो सेल्सगर्ल के हाथ लग गया था। इस पर उसने छोटी बहन से शादी का दबाव बनाने लगी थी। इस पर बहन से अपने देवर के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का मर्डर करा दिया।

पुलिस ने हत्या के 24 दिन बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया। 11 जून को तनिष्क सेल्सगर्ल नेहा की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह स्कूटी से घर लौट रही थी।पुलिस के मुताबिक नेहा की हत्या ब्लैकमेलिंग की वजह से की गई थी।

घटना में शामिल नेहा की मझली बहन निशा और उसके देवर कुंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी कुंदन का दोस्त हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक और हथियार की पुलिस को अब भी तलाश है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुंदन का नेहा की बहन कोमल से अफेयर चल रहा था। इसके कुछ फोटोग्राफ्स नेहा को सबूत के तौर पर हाथ लगे थे। उसके बाद नेहा, कुंदन पर अपनी बहन से शादी करने का दबाव बनाने लगी थी।

दूसरी तरफ नेहा की ही एक बहन निशा कुंदन से उसकी शादी नहीं होने देना चाहती थी। वह नहीं चाहती थी कि उसकी छोटी बहन उसके घर में देवरानी बनकर आए। कुंदन भी नेहा की बहन से शादी करने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद ही कुंदन और निशा ने नेहा की हत्या की योजना बनाई।

इस पूरे घटना में निशा लाइनर की भूमिका में थी। कुंदन ने नेहा को शोरूम से घर जाते वक्त घर से 200 मीटर दूर अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर गोली मार दी। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही घर में चल रहे प्रेम-प्रसंग और ब्लैकमेलिंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस इन दोनों आरोपियों को अब जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.