Breaking News

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में BSF जवान से मोबाइल छीना:ट्रेन से कूदकर भागने के दौरान यात्रियों ने पकड़ा

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपरफास्ट में बीएसफ जवान से मोबाइल छीनकर ट्रेन से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे शातिर को यात्रियों ने धर दबोचा। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं आरोपी ने चलती ट्रेन से मोबाइल बाहर फेंक दिया। जिसके बाद यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मोतिहारी में उसे उतारा गया। जहां से उसे मुजफ्फरपुर जीआरपी लाया गया। जहां उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल छीनकर भागने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी मो. शमीम उर्फ बेतिया है। बताया गया कि शातिर पूर्व में भी कई बार नशा खिलाकर यात्रियों से लूटपाट व छिनतई के आरोप में जेल जा चुका है। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर आया था। जिसके बाद फिर से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने लगा। इसी दौरान वह पकड़ा गया। मामले में जीआरपी थाने के दारोगा भवेश कुमार दिनकर ने बताया कि एक बीएसएफ के जवान से आरोपी ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस में मोबाइल छीन लिया था।

जवान मुजफ्फरपुर से बेतिया की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी ने मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, जवान ने यात्रियों की मदद से उसे धर दबोचा। लेकिन, पकड़ाने से पहले आरोपी ने मोबाइल ट्रेन के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उसे RPF के हवाले किया गया। RPF ने आरोपी को मोतिहारी से मुजफ्फरपुर जीआरपी भेजा। उससे पूछताछ की गई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.