-जिले में 6 प्रखंडों में टीकाकरण के लिए 205 सत्र होंगे आयोजित
- 1577 बच्चों और 316 गर्भवतियों का होगा टीकाकरण मुजफ्फरपुर। 3 फरवरी
छह साल का अरमान आर बी काॅलेज स्थित टीका केंद्र आता है। टीका लगाने पर उसे चाॅकलेट मिलता है। जिसे ले वह अपने हाथ को सहलाते घर चला जाता है। अरमान की तरह ही आस पास के कई बच्चे आते हैं और टीका लगवा रहे होते हैं। यह नजारा किसी स्कूल का नहीं बल्कि सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के चतुर्थ चरण के तहत ब्रम्हपुरा यूपीएचसी अंतर्गत आरबी काॅलेज की थी। कार्यक्रम का आगाज सिविल सर्जन डाॅ एसपी सिंह ने बच्चों को टीका लगाकर की।
इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ सिंह ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष 2.0(आइएमआई) चौथा चरण 16 मार्च तक चलेगा। जिसमें जिले के छह प्रखंड औराई, साहेबगंज, पारु, शहरी क्षेत्र, बोचहा, कुढ़नी शामिल हैं। यहां पर ड्यू लिस्ट के अनुसार छूटे हुए 1577 बच्चे और 316 गर्भवती स्त्रियो को 205 सत्र आयोजित कर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके पहले के तीनों चरणों में जिला ने शत प्रतिशत सफलता पायी है।

एक हफ्ते और लगेगें जेई के टीके
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. आरपी सिंह ने कहा कि जेई कैचप राउंड जो कि 28 फरवरी को खत्म हो चुका है। उसमें हमने 95 प्रतिशत टीकाकरण कर लिया है। इस दौरान जिस भी ब्लाॅक में बच्चे ड्यू लिस्ट के अनुसार छूट गये हैं या जिन प्रखंडों का टीकाकरण में प्रतिशत कम है। वहां हमने टीकाकरण अभी चालू रखा है। जिससे जेई के टीके से बच्चे शत प्रतिशत प्रतिरक्षित हो सकें। जेई टीकाकरण में आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र से जो भी जुड़े स्कूल होगें उसमें भी जेई के छुटे बच्चों का टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा। इसके लिए सेविका शिक्षकों और जीविका को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। पूर्व में तथा ड्यू लिस्ट के अनुसार जिले में लगभग 3.51 लाख से ज्यादा बच्चों को जेई का टीका देने की बात थी। अगर आवश्यकता पड़ी तो ड्यू लिस्ट को पुनः तैयार किया जाएगा। पूरे अभियान को जिला स्तर से माॅनिटर करने की व्यवस्था है।

मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. शैलेश प्रसाद सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विनय कुमार शर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ. आरपी सिंह, एसएमओ डब्ल्यूएचओ डाॅ. आनंद गौतम, एसएमसी यूनिसेफ राजेश कुमार, चंद्रभुषण कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।





Leave a Reply