सीतामढ़ी जिला के किसानों द्वारा वर्ष 2019 में किए गए खरीफ फ़सल की खेती मौसम के बेरूखी से पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। तब राज्य सरकार कृषि विभाग द्वारा जिला के पंजीकृत किसानों से फसल क्षति अनुदान राशि मुहैया कराने के लिए नवंबर माह 2019 में ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। वर्ष 2019 में कृषि इनपुट सब्सिडी में सीतामढ़ी जिला द्वारा अनुशंसित कुल 78103 किसानों की सूची 8 अप्रैल 2020 को राशि हस्तांतरित करने के लिए बैंक भेजी गई थी। जिसमें कुल सफल किसानों की संख्या 65 हजार 274 थी तथा एनपीसीआइ द्वारा असफल किसानों की संख्या 12 हजार 829 थी।
जिला मुख्यालय स्तर से पुन: 13 जनवरी 2021 को कुल 12 हजार 829 किसानों की सूची बैंक को राशि हस्तांतरण के लिए भेजी गई। जिसमें सफल आवेदकों की संख्या 4480 थी जिनके खाते में राशि हस्तांतरित की गई। जबकि 8349 किसानों की राशि एनपीसीआइ लिक नहीं रहने के कारण हस्तांतरण नहीं हो सका। इसमें अंकित कुमार के नाम से कुल 7 आवेदक थे, जिसमें 6 आवेदकों का नाम सफलतम किसानों की सूची में है, एवं एक आवेदक का नाम असफल किसानों की सूची में है। सूचना के अधिकार के तहत डीबीटी कोषांग, कृषि विभाग, बिहार पटना के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक (सांख्यिकी) लोक सूचना पदाधिकारी, कृषि निदेशालय, बिहार पटना द्वारा आवेदक डुमरा प्रखंड के ग्राम बेली निवासी हरिओम शरण नारायण उर्फ संतोष कुमार को सूचना उपलब्ध कराई है।
डुमरा प्रखंड के बेली निवासी हरिओम शरण नारायण उर्फ संतोष कुमार ने आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी, कि जांच के बाद जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से राज्य मुख्यालय को कितने योग्य किसानों की सूची भुगतान के लिए भेजी गई थी। भेजी गई उक्त सूची में अंकित नाम के कितने किसानों को डीबीटी माध्यम से किस माह व तिथि को खाते में, राशि भेजी गई। इसमें कितने किसानों को राशि का भुगतान का हुआ और कितने वंचित रह गए थे। मामले में राज्य सूचना आयुक्त द्वारा 27 अप्रैल 2022 के पारित आदेश के संबंध में। प्रभारी पदाधिकारी, डीबीटी कोषांग, कृषि विभाग बिहार पटना द्वारा 12 मई 22 को सीडी सहित मांगी गई वांछित सूचना उपलब्ध कराई गई।






Comment here