Breaking News

सीतामढ़ी में बच्चों का जल्द बनेगा आधार कार्ड:डाकियों के द्वारा घर जाकर बनाया जाएगा कार्ड

सीतामढ़ी जिले में अब 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड उनके घर पर ही बनेगा। अब माता-पिता को 5 साल तक के बच्चों को आधार कार्ड बनाने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, ना अब कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ेगा घंटों लाइन में लगकर आधार कार्ड बनवाने तथा अवैध रूप से पैसे वसूली की शिकायत भी खत्म हो जाएगी। दरअसल, अब खुद डाकिया आपके घर पर आकर आपके बच्चों का आधार कार्ड बनवाएगा।

इस योजना की शुरुआत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कार्ड डाक विभाग के द्वारा शुरू की गई है। इसके लिए दर्जनों डाकियो को आधार कार्ड बनाने से जुड़ी सभी जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही उनका ऑनलाइन टेस्ट भी लिया गया है। जिले में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बच्चों के आधार कार्ड बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डाक अधीक्षक प्रवीण प्रसून ने शुक्रवार को बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए डाकियों के मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल होगा। जिसके जरिए बच्चों का आधार कार्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जीरो से 5 वर्ष तक के उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए उनके माता-पिता के थम्प्रिंट से बच्चों के आधार कार्ड का वेरिफिकेशन होगी। इस योजना के जरिए बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.