Breaking News

रोहतास में युवक का म’र्डर:अपरा’धियों ने गला दबा’कर मा’रा

रोहतास के नासरीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक का शव बरामद किया गया। शव बरामद होने के बाद शुक्रवार को परिजनों ने नासरीगंज-बिक्रमगंज सड़क को जाम कर दिया है। युवक का शव बोरे में बंद कर सड़क किनारे झाड़ियों में छुपाकर फेंक दिया गया था।परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है।

परिजनों ने मृत युवक के एक दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है। पुलिस ने बताया के आरोप में मृतक के साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बरडीहा गांव के राम प्रवेश राम के बेटे पंकज कुमार के रूप में की गई है।

मृतक के भाई उपेंद्र राम ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनका भाई अपने साथी सर्वजीत के साथ खरीददारी करने गया था। परंतु देर शाम तक नहीं लौटा, जबकि सर्वजीत घर लौट आया था। मृतक के परिजन परेशान होकर खोजने निकले तो बहुत खोजने पर राम प्रवेश की लाशा नहर के किनारे झाडियों के पीछे मिला। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने मृतक के भाई को मारना-पीटना शुरू किया तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। जबकि परिजनों के आरोप पर मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव के साथ नासरीगंज-बिक्रमगंज सड़क को जाम कर दिया है। वो मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। नासरीगंज-बिक्रमगंज सड़क पर जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.