Breaking News

राजगीर में वन विभाग और पुलिस आमने-सामने:हेलमेट को लेकर पुलिस ने वन विभाग कर्मी को रोका

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर चौक के पास गुरुवार को बिहार पुलिस और वन विभाग के पुलिसकर्मियों में हेलमेट नहीं लगाने को लेकर नोकझोंक हो गई। दरअसल, राजगीर पुलिस अंबेडकर चौक के पास गुरुवार की सुबह वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।

उसी दौरान नेचर सफारी में ड्यूटी के लिए जा रहे वन विभाग के पुलिसकर्मी वहां से बिना हेलमेट पहने गुजर रहे थे। जिसके बाद राजगीर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वन विभाग के पुलिसकर्मी और स्थानीय पुलिस में नोकझोंक शुरू हो गई। अपने साथी को छुड़ाने के लिए वन विभाग के कई पुलिस कर्मी वहां पर पहुंच गए।

इसके बाद मौके से वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। मामला बढ़ता देख वहीं पर बिना हेलमेट लगाए वन विभाग के पुलिसकर्मियों को स्थानीय पुलिस ने जाने दे दिया। अब सवाल उठता है कि क्या आम आदमी को भी बिना हेलमेट लगाए पुलिस चेकिंग के दौरान छोड़ देगी या फिर हेलमेट लगाने का नियम कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है। यह कानून पुलिसकर्मी पर लागू नहीं होता है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.