रहने लायक शहरों की सूची में बेहतर रैंकिंग को नगर निगम ने अपना दावा मजबूत किया है। समय सीमा समाप्त होने के साथ लक्ष्य से अधिक पब्लिक फीडबैक देने के कारण निगम का यह दावा मजबूत हुआ है। स्मार्ट सिटी में मिल रही सुविधाओं के आधार पर पब्लिक फीडबैक देने में मुजफ्फरपुर लक्ष्य से आगे निकल गया है। मापदं’ड पर खरा उतरने के लिए 4033 पब्लिक फीडबैक का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निगम ने इस लक्ष्य से 25 प्रतिशत ज्यादा लोगों का फीडबैक हासिल कर लिया है। अब तक 5041 लोगों ने फीडबैक देकर लक्ष्य को पार कर दिया है। रैंकिंग में बेहतर स्थान हासिल करने पर स्मार्ट सिटी के तहत भविष्य में मिलने वाले फंड का लाभ शहर को मिलेगा।

मुजफ्फरपुर के साथ-साथ राजधानी पटना व भागलपुर भी लक्ष्य को पार कर गया है जबकि बिहारशरीफ अभी लक्ष्य से काफी पीछे है। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा इसके लिए शहरवासियों को धन्यवाद दिया है.स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 28.09 करोड़ रुपये से कपड़ा मंडी सूतापट्टी एवं लहठी मंडी इस्लामपुर की सूरत बदली जाएगी। इसके तहत वाणिज्यिक क्षेत्र सूतापट्टी, बैंक रोड और टॉवर चौक क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और सड़कों का विकास होगा। शनिवार को योजना डीपीआर तकनीकी स्वीकृति के लिए बुडको के पास भेज दिया गया है। निगम निगम कार्यालय सभागार में स्मार्ट सिटी कंपनी के टेंडर कमेटी की बैठक कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर विमर्श किया गया।

बैठक में शामिल श्रेयी फाइनेंसियल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वार योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में सिकंदरपुर झील व पंडित नेहरू स्टेडियम के विकास का खाका दो दिनों में तैयार कर लेने का दवा किया गया। स्लम क्षेत्र के गरीबों के लिए सामुदायिक आवास बनाने एवं तिलक मैदान में मार्केट हब निर्माण की डीपीआर सात मार्च तक प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। योजना के तहत तिलक मैदान स्थित निगम की जमीन पर स्मार्ट मार्केट का निर्माण होना है। बैठक के बाद नगर आयुक्त ने कह कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत योजनाओं को जमीन पर उतारने की कवायद की जा रही है। प्रतिदिन कार्यो की समीक्षा की जा रही है।


Input: Jagran



Leave a Reply