Breaking News

पटना में मॉब लिंचिंग…खूंटे से बांधकर पीटा:बाइक चोरी के शक में पी’ट-पी’टकर अ’धमरा किया; अस्पताल में मौ’त

पटना के बिहटा में चोरी के आरोपी को पीट-पीटकर भीड़ ने अधमरा कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को भीड़ ने उसे बाइक चोरी करने के आरोप में पकड़ा फिर खूंटे से बांध दिया। उसे तब तक पीटा जब तक वो अधमरा नहीं हो गया।

पिटाई के बाद पुलिस ने चोर को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की सलाह दी। इस बीच युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए…https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/f74C7metK9MV

युवक की पहचान बिहटा के दरियापुर के राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पहले भी बाइक चोरी के मामले उसपर केस दर्ज हो चुका है।

करीब 6 महीने पहले वह आरा के चांदी गांव में बाइक चोरी करते पकड़ाया था, लेकिन उस समय वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

रात 3 बजे बाइक चोरी करने पहुंचा था

आरोप है कि युवक रात करीब 3 बजे एक घर से बाइक चोरी कर रहा था। लोगों का कहना है कि उन्होंने उसे बाइक ले जाते देखा और रास्ते में पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट हुई। दो चोर भागने में सफल हो गए जबकि एक युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

ग्रामीणों की जमकर पिटाई के बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोर को लोगों के गिरफ्त से छुड़ा कर अस्पताल ले गई।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

दानापुर ASP अभिनव धीमान ने बताया कि ग्रामीणों ने चोरी के आरोपी युवक पिटाई कर दी। बेहतर इलाज के लिए उसे PMCH ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई। हालांकि, सूचना मिल रही है कि वह पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.