Breaking News

श्रावणी मेला के उद्घाटन के साथ हाेगा लाेकार्पण:हरिद्वार की तर्ज पर सुल्तानगंज का गंगा घाट

नमामि गंगे प्रोजेक्ट से सुल्तानगंज के जहाज घाट के पास 14 करोड़ से हरिद्वार के तर्ज पर नया सीढ़ी घाट बनकर तैयार हाे गया है। श्रावणी मेले के उद्घाटन के साथ ही इसका भी लाेकार्पण हाेगा।

सीढ़ी घाट को चार लेयर में बनाया गया है। पहले लेयर में 14 सीढ़ी है। दूसरे और तीसरे लेयर में 12-12 सीढ़ियां हैं। जबकि चौथा लेयर पानी में है। सीढ़ी घाट की लंबाई 125 मीटर और चौड़ाई 50 मीटर है। 125-मीटर लंबा और 50 मीटर चाैड़ा है गंगा नदी का नया घाट

2-बड़े हाईमास्ट लगे हैं, शाम में लाल ग्रेनाइट पत्थर की बढ़ाते हैं शाेभा

तीन गेट हैं, 9 बड़े चबूतरे यू आकार के बने हैं

तीन गेट हैं, 9 बड़े चबूतरे यू आकार के बने हैं
इसमें तीन बड़े गेट बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को बैठने के लिए मंदिरनुमा शेड है। घाट पर पार्किंग और गार्डन भी है। 10 डीलक्स शौचालय बनाए गए हैं। महिला श्रद्धालुओं के कपड़ा बदलने के लिए छह चेंजिग रूम हैं।

यू आकार के 9 बड़े-बड़े चबूतरे हैं, जो पूरी तरह से स्टील के रेलिंग से घिरे हुए हैं। सीढ़ी के अंतिम छाेर पर स्टील से बैरिकेडिंग की हुई है, ताकि श्रद्धालु गंगा के तेज बहाव में न जा सकें। सीढ़ी के दोनों किनाराें पर दो बड़े हाईमास्ट लगाए गए हैं, जो शाम के समय में लाल ग्रेनाइट पत्थर से बनी सीढ़ी की खूबसूरती काे बढ़ा देती है। इस घाट के पास मुक्ति धाम भी बनाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.