Breaking News

शिवहर में मुखिया पति को गोलियों से भूना, बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

शिवहर : बिहार में आपराधिक घटनाएं (Bihar Crime News) थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शिवहर का है जहां एक मुखिया पति की गोली मारकर हत्या (Bihar Murder News) कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ये सनसनीखेज मामला शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना इलाके का है, जहां रामबन रोहुआ पंचायत के मुखिया पति सुबोध राय को सुबह-सुबह निशाना बनाया गया। उन्हें बाइक सवार बदमाशों ने एक के बाद एक 3 गोलियां मारीं।

रामबन रोहुआ के मुखिया पति और पूर्व मुखिया सुबोध राय का मर्डर
जानकारी के मुताबिक, रामबन रोहुआ के मुखिया पति सुबोध राय सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान बाइक से आए अपराधियों घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने बैक टु बैक तीन गोलियां मारी गईं। जैसे ही सुबोध राय पर फायरिंग की सूचना परिजनों को लगी तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी बदमाशों ने की वारदात
इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि रामबन रोहुआ के मुखिया पति और पूर्व मुखिया सुबोध राय को अपराधियों ने गोली मार दी, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पेट और सीना में तीन गोलियां मारी गई थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.