पटना के फुलवारी शरीफ से लापता दो नाबालिग बहनों को पुलिस ने रविवार की शाम सकुशल बरामद कर लिया। इससे पहले लोगों ने लड़की के बरामदगी के लिए फुलवारी जगदेव पथ मार्ग जामकर किया था प्रदर्शन। लोगों के प्रदर्शन करने के बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय होते हुए सीसीटीवी कैमरा के आधार पर दोनों लड़कियों को एक झोपड़पट्टी नुमा घर से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।null
बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों नाबालिग बहने भटकते हुए खोजा इमली पहुंच गई थी जिसे एक गरीब महिला ने देखकर उस पर तरस खाई और अपने घर में सुरक्षित रखा था । बताते चलें कि पटना के फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत आदर्श नगर कॉटन मिल से शनिवार की शाम दो नाबालिग बहन ने अचानक रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब परिजनों को बच्ची का पता नहीं चला तो रविवार को उन्होंने थाने में लापता का मामला दर्ज कराया।

परिजनों ने बताया था कि बच्ची के अचानक गुम हो जाने की सीसीटीवी फुटेज में वीडियो कैद है जो देखा जा सकता है। फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी इकरार अहमद ने बताया कि बच्ची के खोजबीन के लिए पदाधिकारी को लगाया गया है। इसे लेकर लोगों ने जब सड़क जाम और प्रदर्शन किया तब जाकर पुलिस जागी और गंभीरता से लेते हुए महज कुछ ही घंटों में दोनों बच्चे को खोज निकाला। पुलिस ने दोनों बच्चियों जिसमें गुनगुन 5 वर्ष एवं सपना 3 वर्ष को कागजी खानापूर्ति के बाद परिजनों को सौंप दिया।






Leave a Reply