Breaking News

मुजफ्फरपुर में दो युवकों की बांधकर पि’टाई, दोनों पर रुपए छिनने का लगाया आ’रोप

मुजफ्फरपुर में रविवार को रुपये छीन कर भागने के आरोप में दो युवकों को स्थानीय लोगो ने धर दबोचा। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। फिर, दोनो को बिजली के खंभे में बांध दिया गया। इसके बाद दोनो पर जमकर लाठी, डंडे, लात-घुसे व बेल्ट चले। इसमे दोनो जख्मी भी हो गया। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर इलाके की है। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति की स्थिति बनी रही

वही, पिटाई के दौरान कुछ लोगो ने बीच बचाव करने की भी कोशिश की। लेकिन, भीड़ का आक्रोश दोनो पर जमकर टूटा। इसके बाद लोगो ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने दोनों युवकों भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां दोनो से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार सदर इलाके के माधोपुर सुस्ता में एक व्यक्ति एटीएम से रुपये निकासी करने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों आरोपी युवक एटीएम के समीप घात लगाए हुए थे। उक्त व्यक्ति जैसे ही रुपये निकालकर जैसे एटीएम से आगे बढ़ा, दोनो ने उससे रुपये छीन लिए। पीड़ित के शोर मचाने ओर दोनो शेरपुर की ओर भाग निकले। इस दौरान कुछ लोगो ने दोनों का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों शेरपुर गुमटी के समीप पकड़े गए। इसके बाद दोनों की जमकर धुनाई की गई।

इधर, सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि दो युवक को हिरासत में लिया गया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है। दोनो के नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.