उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने जीत दर्ज की है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निरहुआ को शानदार जीत की बधाई दी है।
आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए। वहीं सपा के धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर पर रहे। अखिलेश यादव के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी।






Leave a Reply