जदयू के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र कुशवाहा और अशोक चौधरी आभार यात्रा निकाल रहे हैं। पटना के कारगिल चौक से ऐसे समय में यह यात्रा निकाली जा रही है जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में कहा कि उन्होंने शिक्षा सुधार अभियान चलाया था अंततः खुद सफल हो गए।
जवाब में उपेन्द्र कुशवाहा ने संजय जायसवाल को पॉलिटिकल ट्रेनिंग लेने की जरूरत बता दी। बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। संजय जायसवाल और उपेन्द्र कुशवाहा के बीच बयानों के तीर सोशल मीडिया के जरिए चले। इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बीच भी तीखी बयानबाजी हुई थी।

कारगिल चौक पर आभार यात्रा पर निकले जदयू नेता के समर्थक भी जुटे।
यह आभार यात्रा जाति आधारित गणना को बिहार कैबिनेट से सहमति देने के लिए है। केन्द्र सरकार जब जाति जनगणना को तैयार नहीं हुई तब बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना को कैबिनेट से स्वीकृति दी है। पटना के जेपी गोलंबर से जदयू ने आभार यात्रा निकाली। इसमें जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी,लेसी सिंह और अन्य कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इस अवसर पर भास्कर से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाति गनणा कराने की कैबिनेट की स्वीकृति पर धन्यवाद देते हैं। केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना को अनुमति क्यों नहीं दी इस सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र के पास हमारी वह मांग अभी भी लंबित है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा केंद्र से जातीय जनगणना की मांग हमारी अभी जारी
मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि जाति गणना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस लेकर आ रहे हैं भविष्य की योजनाएं उस अनुसार बनाई जा सके। सभी वर्गों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया है। हम सभी मुख्यमंत्री को आभार देते हैं। जदयू के एमएलसी रविंद्र सिंह ने कहा कि बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों में आभार यात्रा निकाली जा रही है। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की झड़ी लगाई है। सभी तरह के विपन्न लोगों को जाति गणना से लाभ होगा।
जाति जनगणना की मांग नीतीश कुमार ने पूरे देश के लिए की थी
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताने के लिए आधार यात्रा निकाल रही है। नीतीश कुमार की कारीगरी की वजह से ही जाति गणना कराई जा रही है। जाति जनगणना की मांग नीतीश कुमार ने पूरे देश के लिए की थी। इसके लिए कई बार आवाज उठाई गई। बिहार के सभी राजनीतिक पार्टियां एक मंच पर आकर केंद्र सरकार से आग्रह किया है लेकिन अभी तक उसका निष्पादन नहीं हुआ है। लेकिन उससे पहले बिहार सरकार जाति गणना करा रही है। ऐतिहासिक कार्य के लिए नीतीश कुमार को हम सभी लोग धन्यवाद देते हैं। जाति गणना होने पर बिहार को आंशिक फायदा होगा लेकिन देश के स्तर पर जाति जनगणना होगी तो व्यापक फायदा होगा। देश के स्तर पर जातीय जनगणना हो हमारी यह मांग जारी है। आज बी पी सिंह की जयंती का दिन है। ओबीसी के लिए अलग आरक्षण व्यवस्था उन्हीं की वजह से हो पाई।






Leave a Reply