छूटे बच्चों का होगा सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण
-जिले में 6 प्रखंडों में टीकाकरण के लिए 205 सत्र होंगे आयोजित
– दो मार्च से 16 मार्च तक चलेगा अभियान
-1577 बच्चों और 316 गर्भवतियों का होगा टीकाकरण
मुजफ्फरपुर। 29 फरवरी
सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के चैथे और अंतिम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए शनिवार को सदर अस्पताल स्थित प्रतिरक्षण कार्यालय में पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ बिनय कुमार शर्मा ने की। मालूम हो कि सोमवार से जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे और अंतिम चरण की शुुरुआत होने जा रही है।जिसके तहत जिले के छह प्रखंडों में छूटे हुए बच्चों और गर्भवती स्त्रियों का टीकाकरण होगा। इसके पहले के तीनों चरणों में अभियान ने शत प्रतिशत सफलता पायी है। डीआईओ डाॅ आरपी सिंह ने कहा कि यह अभियान जिले के शहरी क्षेत्र, औराई, बोचहा, कुढ़नी , पारु और साहेबगंज में चलेगा। जिसमें कुल छूटे हुए बच्चों की संख्या 1577और गर्भवती स्त्रियों की संख्या 316 है। इस टीकाकरण के लिए 205 सत्र आयोजित होगें।


जेई में 95 प्रतिशत टीकाकरण पूरा
डाॅ. आरपी सिंह ने कहा कि 5फरवरी से चलाए जा रहे जेई कैचप राउंड में जिले ने 95 प्रतिशत टीकाकरण कर लिया हैै। इस अभियान से आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र से जो भी जुड़े स्कूल हैं, उसमें भी जेई के छुटे बच्चों का टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा। इसके लिए सेविका शिक्षकों और जीविका को विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। अगर आवश्यकता पड़ी तो ड्यू लिस्ट को पुनः तैयार किया जाएगा। पूरे अभियान को जिला स्तर से माॅनिटर करने की व्यवस्था है।जिसमें नौ माह से दस साल तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। मौके पर एसीएमओ डाॅ बिनय कुमार शर्मा, डीआइओ डाॅ. आरपी सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ आनंद गौतम, यूनिसेफ के एसएमसी चंद्रशेखर कुमार और राजेश कुमार सहित छह प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित बीएचएम भी उपस्थित थे।
टीकाकरण के पश्चात क्या करें
टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक टीकाकरण स्थल पर बैठे।
एएनएम द्वारा दिये गए टीका व किस बीमा’री से बचाव हेतु लगाया गया है उसकी जानकारी प्राप्त करें।
अपने बच्चे की अगले टीकाकरण की जानकारी भी अवश्य लें।
टीकाकरण के बाद बच्चे को द’र्द बु’खार या अन्य ल’क्षण है तो तुरंत अपने क्षेत्र के आशा व एएनएम से संपर्क करें।
टीकाकरण कार्ड हमेशा संभालकर रखें। ये आपकी बच्चे के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए जरूरी है।




Leave a Reply