Breaking News

‘अग्निपथ स्कीम’ वापस ले सरकार, तेजस्वी ने मोदी सरकार को दी चेतावनी

भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ’ स्कीम का पूरे बिहार में जबरदस्त विरोध हो रहा है. छात्रों को राजनीतिक दलों का साथ भी मिल रहा है. शनिवार 18 जून को आरजेडी ने बिहार बंद का समर्थन किया था. इस छात्रों के समर्थन में तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना के खिलाफ पैदल मार्च करने का ऐलान किया है. महागठबंधन की ओर से 22 जून को विधानसभा से राजभवन तक पैदल मार्च किया जाएगा. महागठबंधन के सभी विधायक पैदल मार्च में शामिल होंगे.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर पैदल मार्च की जानकारी दी है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि युवाओं को नौकरी एवं अग्निपथ योजना के वापसी की मांग को लेकर 22 जून, सुबह 9 बजे महागठबंधन के सभी माननीय विधायक विधानसभा से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे. इससे पहले तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार से 20 सवाल पूछा है. तेजस्वी ने पूछा कि क्या सरकार ने मनरेगा की तरह रोजगार देने की योजना बनाई है?. वहीं तेजस्वी ने मोदी से सवाल पूछा है कि क्या ये आरएसएस का छिपा हुआ एजेंडा है. तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर कई सवाल दागे हैं. और उन्होंने सरकार से 20 सवाल पूछा है.

बता दें कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई ‘अग्निपथ’ स्कीम का पूरे बिहार में जबरदस्त विरोध हो रहा है. ‘अग्निपथ’ को लेकर युवाओं का आक्रोश बिहार के कई जिलों में देखने को मिल रहा है. अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने बिहार बंद बुलाया था. आरजेडी, जीतनराम मांझी की मांझी की पार्टी हम समेत बिहार की तमाम विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है. तेजस्वी यादव लगातार ‘अग्निपथ’ स्कीम पर सवाल उठा रहे हैं.

बतातें चलें कि केंद्र सरकार ने सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 4 साल के लिए सेना के तीनों अंगों में युवाओं की भर्ती की जाएगी. हर साल 10वीं और 12वीं पास सारे 17.5 साल से 21 साल के 46 हजार युवाओं की भर्ती होगी जो अग्निवीर नाम से जाने जाएंगे. 4 साल बाद योग्यता के आधार पर 25% तक अग्निवीरों को सेना में लंबी अवधि के लिए रखा जाएगा. बाकी को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा. 4 साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को 10.4 लाख रुपए की सेवा निधि और उस पर ब्याज मिलाकर कुल 11.71 लाख मिलेंगे.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.