Breaking News

बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत:लोगों ने बारिश का जमकर उठाया लुत्फ

नवादा में मानसून की पहली बारिश होने के बाद भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत किसानों के चेहरे खिल उठे। वही आम जनों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली हैं। शनिवार को अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरी तरह सड़क पर अंधेरा छा गया आवागमन करने वाले गाड़ी भी लाइट जला कर चलने लगे।

करीब आधे घंटे तक लगातार बारिश होती रही इससे आमजन जहां गर्मी से परेशान देख रहे थे लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ले रहे हैं। इधर बारिश के बाद शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई स्थानों पर नाला जाम रहने के कारण सड़कों पर नाला का पानी जमा हो गया जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इधर बारिश होने के बाद किसान खेती बारी की तैयारी में जुट गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास ने पहली बारिश का आनंद ले रहे थे।

कैमरा को देखें कैमरा को देखते ही किसान के हित में बताया कि मानसून ने जिले में दस्तक दे दिया है। आज की पहली बारिश होने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिलेगी। और किसानों को भी खेती बारी में काफी मदद मिलेगा। समय से बारिश होने से अच्छी खासी उत्पादन होने की भी संभावना है। वहीं उन्होंने कहा कि आज भीषण गर्मी के बीच हम लोग पूरे जिला प्रशासन रोड पर निकल के जिले को शांति व्यवस्था बनाने को लेकर लगातार अपील कर रहे थे।

लेकिन इस बार इसमें पूरी थकान को ही दूर कर दी है। एक तरफ पूरे बिहार गर्मी से बेचैन होकर जमकर उत्पात मचा रहे थे तो वही भीषण बारिश के बाद सभी लोग ठंड पड़ गए हैं। वहीं सड़क पर देखा गया कि महिलाओं और पुरुष भी इस भीषण गर्मी की राहत पाने को लेकर सड़क पर निकले हैं और इस बारिश का खूब आनंद उठा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.