Breaking News

सीतामढ़ी में उपद्र’वियों ने यात्री बस को किया क्षतिग्र’स्त, चप्पे-चप्पे पर है पुलिस की तैनाती

सीतामढ़ी जिले में बिहार बंद के आह्वान को लेकर कुछ खासा असर देखने को मिला है। उपद्रवियों के द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर हंगामा और तोड़फोड़ की गई। चकमहिला स्थित बस स्टैंड में उपद्रवियों के द्वारा यात्री बस को तोड़ – फोड़ की है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। वही एक तीन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वही रिंग बांध स्थित कोचिंग संस्थान को बंद कराकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद से शहर के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

रेलवे स्टेशन परिसर पर भारी संख्या में तैनात सुरक्षाकर्मी

बिहार बंद के आवाहन को लेकर सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा काफी चाक-चौबंद कर दिया गया है। बता दें कि जगह – जगह उपद्रवियों के द्वारा रेलवे को निशाना बनाए जाने के बाद सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर पर सैकड़ों पुलिस सुरक्षा बल को तैनात की गई है। करीब 100 से अधिक लोगो को सिविल ड्रेस में ड्यूटी लगाई गई है। जो उपद्रवियों के कारनामे पर नजर रख रहे है। स्टेशन के अलावे शहर में भी जगह जगह पुलिस बल तैनात किए गए है। एसडीएम सदर राकेश कुमार, डीएसपी सुबोध कुमार और हेडक्वार्टर डीएसपी समेत अन्य लोगो को लगाया गया है।

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी के द्वारा शहर से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक मिनट मिनट पर जायजा लिया जा रहा हैं। डीएम व एसपी के द्वारा तैनात किए गए सुरक्षा कर्मियों और रेलवे कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस संबंध में डीएम ने कहा कि सभी जगह शांति व्यवस्था कायम है। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि वह लोग अपने लाइफ को खराब न करें। क्योंकि इसमें पकड़े जाने के बाद सभी को सीधा जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.