Breaking News

बिहार विश्वविद्यालय के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर 2020-22 की परीक्षा शनिवार से अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई

अग्निपथ याेजना के खिलाफ छात्राें के अांदाेलन काे देखते हुए बीअारए बिहार विश्वविद्यालय के पीजी फर्स्ट सेमेस्टर 2020-22 की परीक्षा शनिवार से अगले अादेश तक स्थगित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि पीजी परीक्षा 15 जून से शुरू हुई थी। अलग-अलग जिलाें से परीक्षार्थी परीक्षा देने अाते हैं। जगह-जगह रेल व बस सेवा बाधित हाेने से परेशानी हाे सकती है। शुक्रवार काे भी कई परीक्षार्थी किसी तरह परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस वजह से परीक्षा अगले अादेश तक स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.