Breaking News

बेतिया में 12 लाख का गांजा ज’ब्त, SSB ने दो त”स्करों को किया अ’रेस्ट

बेतिया में शुक्रवार को 12 लाख रुपये के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB 44 वीं बटालियन पचरौता एसएसबी के जवानों ने तस्करों को पकड़ा है।तस्कर बोलेरो में छिपाकर गांजा लेकर जा रहे थे। पचरौता एसएसबी में तैनात सब इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार के अहले सुबह साढ़े तीन बजे गुप्त सूचना मिली कि पिलर संख्या 431/3 के रास्ते किसी वाहन से गांजा का खेप आने वाला है।.

तुरंत कार्रवाई करने के लिए मेरे नेतृत्व में एस‌आईजीडी जेएस जडेजा,अमित कुमार, मंजीत,संजू सहित अन्य जवानों को लेकर चक्रसन गांव के करीब नाकेबंदी लगा दी गई। तभी साढ़े तीन बजे भोर में एक बोलेरो तेज गति से आता दिखाई दिया। हालांकि वह एस‌एसबी को देख कर भागना चाहा। लेकिन जवानों ने उस बोलेरो को रोक दिया। जांच के दौरान बोलेरो में से चार प्लास्टिक प्रूफ पैकेट जब्त किया गया। जब्त चारों पैकेटों में से तीस किलो गांजा बरामद किया गया। तुरंत गांजा के साथ बोलेरो में बैठे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के क्रम में दोनों तस्करों में से एक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के चक्रसन गांव निवासी अकबर गद्दी एवं दूसरे की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बजड़ा बैरिया गांव निवासी महमद जुलकरनैन के रूप में की गई। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत बारह लाख रूपये आंकी गई हैं। वहीं अग्रेतर कारवाई के लिए जब्त गांजा और दोनों तस्करों को मानपुर थाना को सौंप दिया गया है।इधर मानपुर थानाध्यक्ष सज्जाद गद्दी ने बताया कि गांजा के साथ पकड़े गए दोनों तस्करों के विरुद्ध एस‌एसबी के लिखित आवेदन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर बेतिया जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.