बगहा में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे 6 शराबियों को अरेस्ट किया है। मामला बगहा का है जहां नौरंगिया थाना का है। पुलिस ने घंटों नशे में हंगामा कर रहे आधा दर्जन शराबियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार शराबियों के मेडिकल जांच की पुष्टि होने के बाद उन्हें बगहा जेल भेज दिया गया है।
यूपी बिहार सीमा पर नौरंगिया में पुलिस औऱ उत्पाद विभाग की कार्रवाई तेज़ है जिसके बाद शराब कारोबारियों औऱ पियक्कड़ों में हड़कंप मचा है। इधर बिना पुलिस की खौफ के शाम होते ही शराब के नशे में धुत होकर शराबी उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं। जिससे अन्य लोगों को भी काफी परेशानी होती है।
मना करने पर शराबी उनसे मारपीट व झगड़ा करने तक उतारू हो जाते हैं। अब ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं आखिर बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराबी कैसे शराब का इंतजाम कर ले रहे हैं और शराब पीकर नशे में उत्पात मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं।






Leave a Reply