Breaking News

शिवहर पेट्रोल पंप लूट मामले में चार गिरफ्तार, 7 जून को हुई थी हथियार के बल पर लूट

अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी अपराधकर्मी पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले है। इसकी जानकारी देते हुए शिवहर एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि बीते 7 जून 2022 को श्यामपुर एनएच 104 से सटे रामजानकी पेट्रोल पंप से रात को करीब 10.30 बजे अपराध कर्मियों के द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार के बल पर लूट की घटना को इन लोगो द्वारा अंजाम दिया गया था। मामले मे एसपी के द्वारा गठित एसआईटी टीम ने लगातार इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी।

एसपी ने बताया कि अनुसंधान दल द्वारा इस कांड का उद्भभेदन हेतु वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में पूर्वी चंपारण जिले के लाही थाना क्षेत्र के मधुबन में छापेमारी करते हुए लूटा गया दोनों मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल एवं घटना के समय अपराध कर्मियों द्वारा पहने गए कपड़े, घटना में प्रयुक्त हथियार और लूटा गया 15,700 के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार सभी युवक की पहचान संजय राय के पुत्र सुभाष कुमार, दिनेश राय के पुत्र दीपक कुमार उर्फ निरहुआ, प्रमोद सहनी के पुत्र चंदन कुमार और विनय सहनी के पुत्र राजू कुमार के रूप में की गई है। सभी गिरफ्तार किए गए गांव के ही रहने वाले है। बताया गया कि विशेष अनुसंधान दल में थानाध्यक्ष श्यामपुर भटहा विजय कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक श्याम नारायण प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, हवलदार मनु भगत, सिपाही अवध किशोर पंडित तकनीकी शाखा, अनीश कुमार निराला तकनीकी शाखा शामिल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.