Breaking News

बगहा में 103वीं महाआरती का किया गया आयोजन:पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी तट पर हुआ शुभारंभ

बगहा पुलिस जिला के वाल्मीकि नगर बेलवा घाट पर पूर्णिमा के अवसर पर हे नारायणी गंडकी माता तेरी महिमा हर कोई गाता के बीच महाआरती का शुभारंभ हुआ। नारायणी गंडकी की 103वीं महाआरती का आयोजन किया गया।

आरती के दौरान भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी सहित राज्य सभा सांसद सतीश चंद्र दुबे, बगहा भाजपा विधायक राम सिंह सहित बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताा समेत बड़े संख्या में श्रद्धालुओ महाआरती में शामिल हुए। पंकज चौधरी ने बताया कि दिव्य भूमि वाल्मीकि नगर वाल्मीकि धाम की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने एवं महसूस करने का मौका मिला है।

नारायणी गंडकीय तट पर मंत्रोचारण के बीच महाआरती किए। महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि, दिव्य भूमि, वाल्मीकि धाम बाल्मीकि नगर की धरती पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन हेतु आयोजित नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम में पहली बार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन पर डी. आनंद और संगीत आनंद द्वारा फुल का गुलदस्ता और अंगवस्त देकर अथिति का उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर भजन गंगा महा आरती स्थल पर ढोल झाल के मधुर ध्वनि के बीच हर हर महादेव गंगा मैया की जय जयघोष से संगम तट गूंज उठा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.