राज्य के पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने मुख्यमंत्री से बिहार के नियोजित ह’ड़ताली शिक्षकों के वाजिब मांगों पर विचार कर छात्र हित में शीघ्र ह’ड़ताल समाप्त कराने की मांग की है । उन्होंने शिक्षकों के हड़’ताल पर चिं’ता व्यक्त करते हुए कहा है कि एक तो पूर्व से ही शिक्षा का हा’लत काफी सोचनीय है और आज शिक्षकों के राज्य व्यापी ह’ड़ताल से स्थिति और अधिक चम’ड़ा गई है। उन्होंने शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें समान काम के लिए समान वेतन एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए।

श्री कुमार ने कहा कि राज्य सरकार सुवे के शिक्षकों को दो तरह का वेतनमान दे रही, जिस कारण शिक्षकों में असंतोष पैदा होना वाजिब है।शुक्रवार को कांटी प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन के समक्ष आंदो’लनरत शिक्षकों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा आप डरे नहीं लरें , हर हा’लत में आपकी मांगे पूरी होगी । उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोर शिक्षकों से बात करने की अपनी मांग दोहराई। श्री कुमार ने राज्य सरकार से आर्थिक तं’गी का रोना रोने के बजाय फिजूलखर्ची रोक कर शिक्षकों की मांग पूरा कर हड़ताल समाप्त कराने का अपिल किया।



Leave a Reply