Breaking News

मुजफ्फरपुर : संभावना… कल से शुरू हाे सकती है मानसून की बारिश, हल्की बारिश हाेने के कारण गर्मी से थोड़ी देर मिली राहत

कई दिनाें से गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशानी के बाद रविवार की सुबह हुई हल्की बारिश के कारण एक घंटा तक राहत मिली। लेकिन, दाेपहर बाद फिर से उमस और गर्मी से लाेग परेशान रहे। माैसम विभाग के अनुसार, 14 जून से मानसून की बारिश शुरू हाेने की संभावना है।

इधर, रविवार काे सुबह करीब 8.30 बजे तेज आंधी के साथ अचानक आकाश बादलाें से ढक गया। इससे कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। ठंडी हवा और बारिश से राहत मिली, पर वह अधिक देर नहीं रह सकी। कुछ ही देर बाद तेज धूप के साथ गर्मी शुरू हाे गई। उधर, कुछ ग्रामीण इलाकाें में शहर की अपेक्षा ज्यादा बारिश हुई।

हल्की बारिश में ही मोतीझील, तिलक मैदान व कल्याणी की बिगड़ी सूरत

मुजफ्फरपुर | हल्की बारिश में ही रविवार को कल्याणी चौक से मोतीझील व तिलक मैदान रोड की सूरत बिगड़ गई। पहले से ही निर्माण को लेकर इन इलाकाें में लोग परेशान हैं। कल्याणी से हरिसभा चाैक के बीच कल्वर्ट निर्माण को लेकर लोग रविवार को भी परेशानी रहे। तिलक मैदान रोड में बारिश के बाद कुछ जगह जलजमाव हो गया।

कल्याणी में कल्वर्ट के लिए हरिसभा रोड को तोड़ दिया गया। इस कल्वर्ट काे बनने में 3 दिन और लगेंगे। उधर, कल्याणी से हरिसभा के बीच ट्रैफिक बंद हो जाने से कल्याणी से छोटी कल्याणी रोड पर लोड काफी बढ़ गया है। मोतीझील से कल्याणी के बीच निर्माण कार्याें की वजह से अगले 4 दिनों तक अभी कल्याणी से मोतीझील के बीच ट्रैफिक बंद रहेगा। मोतीझील इलाके में स्थिति बदतर बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.