Breaking News

नालंदा पहुंच मंत्री रामसूरत राय ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

बिहारशरीफ के छोटीपहाड़ी मोहल्ला स्थित कुशवाहा धर्मशाला में शनिवार को भाजपा पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव और केंद्र सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा समर्पण पखवारा के तहत गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, नगर विधायक डॉक्टर सुनील कुमार ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि 2014 में भारत वर्ष को एक ऐसा नरेंद्र मिला जो डूबती अर्थव्यवस्था व सुरक्षा मसलों में भारत को ऊंचाई की बुलंदियों पर ले गया । जब से वे देश की बागडोर संभाले हैं । देश उस दिन से नित्य नए आयामों को पा रहा है । आज हर वर्ग का विकास हुआ है चाहे वह कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन देना हो या जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना । 61 साल में जो कांग्रेस की सरकार ने नहीं किया। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 साल में कर दिखाया है। प्रधानमंत्री के अटल इरादे और फैसले के कारण कुछ फिरका परस्त ताकत देश की एकता और अखंडता को तोड़ना चाह रहे हैं। ऐसे लोगों को हम आगाह कर रहे हैं कि यदि समय रहते चेत नहीं गए तो आने वाला वक्त ऐसे लोगों का सलाखों के पीछे बीतने वाला है। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि जब तक गरीब खुशहाल नहीं होंगे तब तक देश की तरक्की संभव नहीं है । इसलिए 8 सालों में हमारी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई है ।

मौके पर नगर विधायक ने भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामसागर सिंह द्वारा किया गया। जबकि इस मौके पर जिला प्रभारी नवीन केसरी ,प्रदेश मंत्री विक्की कुमार ,मंडल अध्यक्ष अमरेश कुमार, नीरज कुमार डब्लू सुधीर कुमार, महेंद्र प्रसाद ,रामेश्वर सिंह, अविनाश कुमार ,शैलेंद्र कुमार, रवि राज ,धीरज पाठक ,सोनू कुमार, मोहन प्रसाद उपेंद्र नाथ मौजूद थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.