नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में हुए हिं’सा में म’रने वालों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है। रविवार, सोमवार और मंगलवार को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 37 लोगों की मौ’त हुई है, जिसमें पुलिस के जवान रतनलाल और आईबी अफसर अंकित शर्मा भी शामिल हैं। बुधवार को भी जाफराबाद, बाबरपुर, मौजपुर, सीलमपुर, भजनपुरा समेत नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कुछ इलाकों में छिटपुट आगजनी और तो’ड़फो’ड़ की खबरें आईं, मगर पुलिस बल की भारी तैनाती से हिं’सा के मा’मलों में कमी देखने को मिली। गुरुवार यानी आज हिं’सा के ताजा माम’ले सामने नहीं आए हैं, मगर जीटीपी अस्पताल से म’रने वालों की संख्या में लगातार बढ़ने के आंकड़े आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं दिल्ली हिं’सा से जुड़े सारे अपडेट्स…


North East Delhi vi’olence News LIVE UPDATE:
– आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्षद ताहिर हुसैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नि’लंबित किया।
– दिल्ली हिं’सा में मृ’तकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब तक 37 लोगों की मौ’त हो चुकी है।
– नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिं’सा में म’रने वालों की संख्या 34 हो गई है। शाहदरा के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक मौ’त की पुष्टि की गई है।

–दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दं’गा प्र’भावित लोगों के पुनर्वास के लिए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव समेत तमाम बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है।
– दिल्ली के उपराज्याल अनिल बैजल ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एम.के. आचार्य, वकील अमित महाजन और रजत नैयर को उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली में कानून-व्यवस्था से जुड़े माम’ले में दिल्ली पुलिस की ओर पैरवी करने के लिए नियुक्त किया।-दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में एक अन्य व्यक्ति की मौ’त के बाद दिल्ली हिं’सा में म’रने वालों की संख्या बढ़कर 33 हुई।

Share this post:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email



Leave a Reply