BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: राजधानी में कन्हैया कुमार की महारैली शुरू, फिल्मी सितारे पहुंचे मंच पर…

राजधानी पटना के एेतिहासिक गांधी मैदान में वामदल (Left Party) नेता और जेएनयू (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) की संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ महारैली शुरू हो गई है। महारैली के लिए आयोजित मंच पर तुषार गांधी, मेधा पाटकर, आइशी घोष ( जेएनयू छात्र संघ) , अलका लांबा, कन्नन गोपीनाथन पहुंच गए हैं।बता दें कि कन्हैया की इस महारैली से एक तरफ राजद ने जहां दूरी बना रखी है, वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी महारैली में शामिल होंगे। सबसे खास बात है कि कन्हैया की इस महारैली में सामाजिक-राजनीतिक जगत की हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के कई कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।

हम, रालोसपा नेता ने किया रैली को संबोधित, राजद ने बनाई दूरी

महारैली की शुरुआत आदिवासी नृत्य से हुई। उसके बाद इप्टा के कलाकारों ने जनगीत प्रस्तुत किया। जनगीत के बाद अररिया विधायक अबीदुर रहमान रैली को संबोधित कर रहे हैं। उसके बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और फिर रालोसपा नेता जितेंद्र नाथ ने संबोधित किया। रालोसपा नेता ने कहा कि गिरिराज सिंह भारत में पाकिस्तान के राजदूत हैं।

माकपा नेता ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

महारैली को संबोधित करते हुए माकपा नेता अवधेश कुमार ने कहा कि ल’ड़ाई वैचारिक. देश में गोडसे की विचारधारा नहीं चलने देंगे। शाहीन बाग की महिलाएं आदर्श है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मुख्यमंत्री ने केरल में सबसे पहले सीएए के खि’लाफ प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि करना ही है तो पूरे मन से प्रस्ताव पारित करें।माकपा नेता ने कहा कि हमसे हमारी नागरिकता का प्रमाण कोई नहीं मांग सकता? नहीं देंगे हम एनपीआर के सवालों का जवाब? अब खत्म करो डिटेंसन केंद्र।पटना के एेतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली कन्हैया कुमार की इस महारैली को लेकर अहले सुबह से काफी संख्या में लोग गांधी मैदान की ओर कूच कर रहे हैं।

बता दें कि कन्हैया कुमार ने 30 जनवरी को अपनी जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत चंपारण जिले से की थी जिसका समापन आज की इस महारैली में हो रहा है। इस रैली में कांग्रेस के भी शामिल होने की खबर है क्योंकि कन्हैया के प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान भी साथ रहे थे।


बता दें कि कन्हैया कुमार ने 30 जनवरी को अपनी जन-गण-मन यात्रा की शुरुआत चंपारण जिले से की थी जिसका समापन आज की इस महारैली में हो रहा है। इस रैली में कांग्रेस के भी शामिल होने की खबर है क्योंकि कन्हैया के प्रचार के दौरान उनके साथ कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान भी साथ रहे थे।कन्हैया की महारैली के आयोजकों के मुताबिक इसमें जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइसी घोष, बॉलीवुड की अदाकारा स्वरा भास्कर, प्रकाश राज, सुशांत सिंह के अलावा डायरेक्टर अनुभव सिन्हा भी शामिल होंगे।इसके अलावा कांग्रेस के विधायक शकील अहमद समेत चंद्रशेखर आजाद, योगेन्द्र यादव, अरुधंती राय, जिग्नेश मेवाणी के भी महारैली में आने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.