मुजफ्फरपुर- नये जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा आज गायघाट, कटरा एवं बोचहां प्रखंड का दौरा किया गया। प्रखंड तथा अंचल कार्यालय एवं उससे संबंधित अन्य प्रखंड स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण किया गया साथ ही साथ आवश्यक निर्देश भी । निरीक्षण के क्रम में गायघाट प्रखंड के एम ओ अनुपस्थित पाए गए । स्पष्टीकरण पूछने के साथ उनका एक दिन का वेतन स्थगित करने का भी निर्देश दिया । तीनों ही प्रखंडों के आईसीडीएस कार्यालय, बीआरसी ,ई- किसान भवन आरटीपीएस काउंटर,आधार काउंटर एवं सभी थानों का भी निरीक्षण किया गया।

बोचहां प्रखंड के एवं कटरा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। विशेषकर एईएस वार्ड का निरीक्षण करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिया गया । सभी प्रखंड परिसर में अतिक्रमण को शीघ्र हटाने का भी निर्देश दिया गया।मालूम हो कि जिलाधिकारी द्वारा अभी परिचयात्मक दौरा किया जा रहा है ।आगे चलकर सभी प्रखंडों में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा होगी ।



Leave a Reply