BIHARBreaking NewsSTATE

BREAKING: जल नल योजना के बोरवल में गि’री आठ वर्ष की मासूम बच्ची, ग्रामीणों ने निकाला, मौ’त…

परबत्ता प्रखंड स्थित खजरैठा पंचायत के शहरबन्ना गांव में बुधवार सुबह बोरवेल में गि’रने से आठ वर्षीया बच्ची जिज्ञासा की मौ’त हो गई। वह ब्रजेश शर्मा की पुत्री थी। स्वजनों ने काम करा रहे संवेदक की ला’परवाही को घट’ना का कारण बताया है।जानकारी के अनुसार जिज्ञासा सुबह 06.30 बजे के आसपास शौ’च के लिए निकली थी। इस दौ’रान अपने घर के सामने बने बोरवेल में वह गि’र पड़ी। इसके बाद आसपास लोग जमा हो गए। सूचना पर भरतखंड ओपी प्रभारी मनोज कुमार भी पहुंचे। जेसीबी मंगाई गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से डेढ़ घंटे के बाद बच्ची को निकाला गया। बच्ची बेहो’श थी, लेकिन परबत्ता पीएचसी ले जाने के दौ’रान बच्ची की मौ’त हो गई।

पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 08.10 बजे घट’ना की सूचना मिली। इसके बाद वह गांव आ रहे थे, लेकिन लोगों ने सूचना दी कि वह बच्ची को लेकर अस्पताल आ रहे हैं। शव को पोस्टमार्ट’म के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। खजरैठा मुखिया मनोरमा कुमारी ने बताया कि नल-जल योजना के तहत ब्रजेश शर्मा के घर के पास संवेदक ने दो माह पूर्व बोरवेल बनाया था। इसके असफल होने के बाद यहां से कुछ दूरी पर दूसरा बोरवेल बनाया गया। पूर्व के बोरवेल को ठीक से ढका नहीं गया, सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दी गई। बारिश होने के कारण मिट्टी हट गई। बोरवेल में बारिश का पानी भी जमा था। पीएचईडी से जानकारी मांगी गई है। शोकॉज पूछा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने बाद संबंधित संवेदक पर का’र्रवाई होगी। – आलोक रंजन घोष, डीएम, खगडिय़ा

किसकी ला’परवाही से इतनी बड़ी घ’टना घ’टी, इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। – संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, खगडिय़ा

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.