Breaking News

लव, से’क्स के बाद लस्सी में दवा देकर अ’बॉर्शन, समस्तीपुर में बहन की फ्रेंड से संबंध बनाया

समस्तीपुर में अपनी बहन की फ्रेंड के साथ एक लड़के ने पहले प्यार के वादे किए। इसके बाद उसके साथ संबंध बनाया। लड़की जब प्रेग्नेंट हो गई तो उससे शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की उसके परिवार के पास भी गई और प्रेग्नेंट होने की बात बताई। लड़की ने कहा कि वो उससे शादी करना चाहती है। लड़के की मां ने कहा कि शादी नहीं करेंगे। चलो अबॉर्शन करा देते हैं। फिर एक दिन धोखे से उसे बुलाया और लस्सी में दवा देकर उसका अबॉर्शन करवा दिया।

मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है। लड़की ने बताया कि प्रेग्नेंट होने के बाद मैंने लड़के से शादी के लिए बहुत मिन्नतें की। उसके परिवार वालों के भी हाथ-पैर जोड़े, लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद मैंने अपने अम्मी-अब्बू को सारी बात बताई। दोनों मेरे साथ उसके घर गए। उसके परिवार से बात की, लेकिन वो नहीं माने।

घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है।

घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है।

इसके बाद समाज का दबाव बढ़ने लगा। परिवार के लोग भी आगे आए। अचानक लड़के की मां का फोन आया। उन्होंने कहा कि हम शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुझे भी बुलाया। मैं वहां परिवार के साथ गई। उसकी मां ने कहा कि तुम थक गई होगी, लो लस्सी पी लो। मैंने जैसे ही लस्सी पी थोड़ी देर में ब्लीडिंग शुरू हो गई। धोखे से लस्सी में दवा मिला पिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके माता-पिता ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। पीड़ित के बयान पर दलसिंहसराय थाने में FIR दर्ज की गई है। रविवार की शाम पीड़िता ने लड़के के खिलाफ FIR दर्ज करवा दिया है।

इधर, थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि पीड़ित के द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए युवती को मेडिकल का मेडिकल कराया है। हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं, लेकिन पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.