Breaking News

बेगूसराय में ट्रेन से श’राब बरामद, बरौनी जंक्शन पर दो एक्सप्रेस ट्रेन से मिली श’राब

बेगूसराय में बरौनी रेल थाना की पुलिस को शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अलग-अलग ट्रेन से 39 बोतल विदेशी शराब एवं 77 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने ट्रेन से एक आरोपी युवक की भी गिरफ्तारी की है।

गौरतलब हो कि बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर बिहार के बाहर की राज्यों से आने वाली ट्रेन से हर रोज भारी मात्रा में शराब बरामद हो रहे हैं। रविवार की सुबह बेगूसराय-हावड़ा दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक को 17 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

22 बोतल विदेशी शराब बरामद।

22 बोतल विदेशी शराब बरामद।

बरौनी जीआरपी के द्वारा बरौनी जंक्शन पर की एक अन्य कार्यवाही लावारिस हालात में ट्रेन में रखा 22 बोतल विदेशी शराब एवं 77 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुआ है। यह बरामदगी बरौनी रेल थाने की पुलिस ने रूटीन चेकिंग के दौरान 15027 अप मौर्य एक्सप्रेस से किया है।

वहीं लगातार कई दिनों से हर रोज भारी मात्रा में बरौनी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन से शराब बरामद हुई है। बिहार पुलिस डाल डाल तो शराब तस्कर पात पात चल रहे हैं। प्रदेश में सालों पहले शराबबंदी लागू हुई है। पर तस्कर बढ़ते सख्ती के साथ इन दिनों अलग अलग उपक्रम के साथ शराब की खेप मंगवाने में जुटे रहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.