Breaking News

ह’थियार लैस बद’माशों ने लूटे 10 लाख के गहने, परिवार के लोगों को बंधक बनाकर की लू’टपा’ट

सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के हुसैना बंगरा गांव में शनिवार की रात तकरीबन 11:30 बजे एक दर्जन की संख्या में ह’थियार लैस बद’माशों ने एक घर को निशाना बनाया और मकान के कमरों में सो रहे लोगों को बंधक बनाकर 10 लाख रुपए के गहने सहित कई कीमती सामान की डकैती कर ली।

घटना थाना क्षेत्र के हुसैना बंगरा गांव निवासी फते सिंह के यहां घ’टित हुई। लूट के संबंध में पी’ड़ित परिवार ने बताया कि शनिवार की रात सभी लोग खाना-खाकर सो रहे थे।

इसी दौरान तकरीबन एक दर्जन की संख्या में हथियार लैस नकाबपोश डकैतों ने दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग को बाहर के गौशाला में बंद कर दिया। उसके बाद मकान के सहारे छत पर चढ़े और आंगन में उतर गए। इसके बाद बारी-बारी से कमरों में सो रहे लोगों को बंधक बनाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए जमकर उत्पात मचाया।

लूट का अंजाम देने पहुंचे लुटेरों ने मकान के घरों की तलाशी लेते हुए कपड़ा समेत जेवरात और रुपयों की लूट कर ली। परिजनों ने बताया कि वारदात के समय लुटेरों ने परिवार के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर रखा। ताकि वह शोरगुल न मचा सके।

परिवार के लोगों ने बताया कि लूट के समय माहौल इतना खराब था की थोड़ी सी चूक होने पर बेखौफ लुटेरे उनकी गोली मारकर हत्या कर देते। परिवार के सभी सदस्य काफी डरे हुए थे। परिवार की बुजुर्ग महिला लैला देवी ने बताया कि उनकी आंखों से ज्यादा नहीं दिखाई पड़ता है। लुटेरे टॉर्च जलाते हुए उनके कमरे में पहुंचे तो मैंने समझा कि मेरा पोता है जिसके बाद मैंने बाबू-बाबू करके पुकारा। इसी दौरान लुटेरे गन प्वाइंट पर महिला को रखते हुए अलमीरा की चाबी मांगी और महिला को धक्का देकर बेड से नीचे गिरा दिया। वहीं घटना के बाद डकैत आराम से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। लेकिन जिस तरह से इलाके में डकैती हो रही है लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.