दिल मेरे तू दीवाना है, पागल है मैंने माना है, पल पल आहें भरता है, कहने से क्यों डरता है…’ फिल्म सूर्यवंशम में कुमार शानू की आवाज में गाया गीत विभिन्न सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। गीत रोहतास जिले के ईंट भट्ठा मजदूर राकेश द्वारा गया गया है। राकेश ने बताया कि वो बिक्रमगंज के एएस कॉलेज से स्नातक हैं पर नौकरी नहीं मिलने पर मजदूरी का काम कर रहा है।
बिक्रमगंज के पास के एक ईंट भट्ठे से गुजरते समय किसी ने राकेश को गाते सुना तो फिर उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोग इसके आवाज को पसंद कर रहे हैं, अब मजदूर का गाना वायरल हो रहा है। सैकड़ों लोगों ने इस मधुर आवाज को शेयर किया है और हजारों लोग अब तक देख चुके हैं।


राकेश के पिता किसान हैं।
नटवार का रहने वाला है राकेश
मजदूर राकेश नटवार का रहने वाला है। वो बिक्रमगंज क्षेत्र में ईंट भट्टा पर मजदूरी करता है। राकेश ने बताया कि उसके पिता दिनेश सिंह छोटे किसान हैं। सिर्फ किसानी से खर्च नहीं चलता है। वह विवाहित है और जीनव यापन के लिए ईंट भट्टा पर काम करता है। उसे गाने का बचपन से शौक है। वह कुमार सानू और उदित नारायण का फैन है और उन्हीं का गाना गाता है। अपने स्वर में भी गाता है। गायन सीखना चाहता है ताकि और बेहतर गा सके पर ग्रामीण क्षेत्र में संगीत का शिक्षक नहीं है।





Leave a Reply