भोजपुर में एक 19 साल की लड़की ने शादी टूट जाने की वजह से डिप्रेशन में आकर सुसाइड कर लिया। लड़की की जहां शादी तय हुई थी, वहां गांव के एक मनचले ने लड़की का अश्लील वीडियो भेज दिया था। इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना शुक्रवार की शाम तीयर थाना क्षेत्र के कमरयांव गांव की है।
शादी तय होने के बाद गांव के आदित्य ने युवती का टॉयलेट करते वक्त वीडियो बना लिया था। इसके बाद लड़के वालों को भेज दिया और फोन पर कहा कि ‘लड़की ठीक नहीं है। उसके घर वाले भी ठीक नहीं है। तुम लोग रिश्ता मर करो। इतनी सी बात पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।’
लड़की को जब यह बात पता चला तो वह निराश होकर रोने लगी। परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वह गुमसुम रहने लगी। शुक्रवार देर रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम सदर अस्पताल में भिजवाया। इधर, मृतका के परिजनों ने आरोपी आदित्य के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है।

शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी बक्सर जिला के त्रिपुरवा गांव में तय हुई थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक द्वारा बहन के टॉयलेट करने के दौरान कुछ वीडियो बनाकर लड़के वालों को सेंड कर दिया गया। इससे शादी तोड़ दिया।







Leave a Reply