एसकेएमसीएच परिसर के पास सोमवार को देर रात तीन युवकों द्वारा महिला से सामूहिक दु’ष्कर्म का मा’मला प्रकाश में आया है। इस दौ’रान वीडियो बनाए जाने की भी चर्चा है। महिला को शो’र मचाने व शि’कायत करने पर आ’रोपितों ने वीडियो को वायरल करने की ध’मकी दी है। घ’टना को अंजा’म देने के बाद आ’रोपित फ’रार हो गए। इसकी चर्चा मंगलवार को सुबह से ही अस्पताल व आसपास होने लगी थी। इसी बीच वार्ड-4 के पास पी’डि़त महिला ने एक आ’रोपित को देखा। उसे प’कड़ कर शो’र म’चाने लगी। दोनों के बीच नो’कझों’क होते देख कई म’रीज के स्वजन पहुंच गए। सूचना पर सुरक्षा गार्ड ने महिला को एसकेएमसीएच परिसर स्थित पुलिस कैंप पहुंचाया। अहियापुर पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित महिला को एक कार में बैठाकर फ’रार हो गए।

पुलिस मा’मले की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो महिला मीनापुर थाना क्षेत्र की है। इसे अस्पताल में काम दिलाने के नाम पर लाया गया था। एक महिला ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि उसे बहला-फु’सलाकर एसकेएमसीएच में नौकरी का प्रलोभन देकर लाया गया था। दिनभर दो-तीन युवक उसे इधर-उधर घुमाते रहे। रात होने पर उसे एक दवा दुकान में ठहरा दिया गया। देर रात उसके साथ सामूहिक दु’ष्कर्म किया गया। सुबह होने पर महिला दवा दुकान से किसी तरह बाहर निकली। इसके बाद वह आपबीती लोगों से सुनाने लगी। इसी बीच महिला ने एक आ’रोपित को अस्पताल में प’कड़ लिया। इससे लोगों की भी’ड़ लग गई।
बोले अधिकारी
घट’ना के संबंध में मेडिकल ओपी प्रभारी सुमनजी झा ने कहा कि एक महिला के साथ नो’कझों’क करने व मा’रपी’ट की बात कुछ लोगों ने बताई। हालांकि खोजबीन करने पर महिला का कोई पता नहीं चला। किसी महिला से दु’ष्कर्म की बात सामने नहीं आई है।अहियापुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने कहा कि इस तरह की मौखिक या लिखित कोई शिकायत नहीं मिली है। मेडिकल ओपी प्रभारी से भी तह’कीकात की गई है। इस तरह की घ’टना सामने आने पर त्वरित पी’डि़ता की मेडिकल जांच कराते हुए नियमसंगत का’र्रवाई की जाएगी। वहीं इस बारे में एसकेएमसीएच के डॉ. एसके शाही ने बताया कि किसी महिला के साथ मा’रपी’ट व ‘दु’ष्कर्म जैसी घ’टना की जानकारी किसी व्यक्ति, सुरक्षा गार्ड या पुलिस ने नहीं दी है। फिलहाल, जांच कराकर पता लगाया जाएगा।

Input: Jagran



Leave a Reply